पुणे एअरपोर्ट पर कारतूस ले जाते हुए शख्स लिया हिरासत में

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट से एक शख्स के पास से सफर के दौरान कारतूस ले जाते समय पकड़ा गया है। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार शख्स पुणे से बंगलूरु स्पाइस जेट से जाने वाला था। एअरपोर्ट में चेकिंग के दौरान बैग में कारतूस पाए जाने पर शख्स को रोक लिया गया। उसका नाम मुकुंद पाटिल (57, जलगांव) है।

सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि मुकुंद पाटिल के पास से 22 कारतूस बरामद हुआ है। जिसे विमानतल पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

इस बारे में विमानतल पुलिस से बात की गई तो पुलिस ने बताया कि मुकुंद पाटिल के पास से 1 कारतूस बरामद हुआ। अभी जांच की जा रही है। लाइसेंस रिवाल्वर है या बिना लाइसेंस रिवाल्वर धारक है। इस बात की पुष्ठि अभी तक नहीं हुई है। पैकिंग के दौरान शायद गलती से राउंड बैग में रह गया होगा, ऐसा पुलिस द्वारा बयान दिया जा रहा है। मुकुंद पाटिल का लाइसेंस चेक किया जा रहा है। लाइसेंस होने पर शख्स से पूछताछ के बाद छोड़ भी दिया जाएगा।