ब्रेकअप सहन नहीं होने पर शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर किया जानलेवा हमला

पुणे समाचार ऑनलाइन- पुणे में एक शख्स ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला करने की घटना सामने आयी है। शख्स की पूर्व प्रेमिका ने एक साल पहले सारे रिश्ते नाते तोड़ दिए थे,जिसके चलते शख्स ने गुस्से में आकर पूर्व प्रेमिका पर चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। ब्रेकअप सहन नहीं होने की वजह से प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर खूनी हमला कर दिया था। एक 55 साल के शख्स ने अपनी 26 साल की प्रेमिका पर जानलेवा हमला किया। यह मामला सिंहगड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है।

इस मामले में 26 वर्षीया मोहिनी ठाकुर ने शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने इस मामले में लक्ष्मण धाडवे को गिरफ्तार किया है। मोहिनी ठाकुर यह पुणे के कात्रज इलाके में दत्तनगर में रहती है। आरोपी पुणे के हवेली इलाके में कोल्हेवाडी में रहता है। महिला और आरोपी का 8 साल से प्रेम संबंध था, लेकिन 1 साल पहले महिला ने ब्रेकअप कर लिया था। आरोपी महिला को पाने के लिए आरोपी हर नाकाम कोशिश कर रहा था। जब महिला आरोपी के पास वापस नहीं गई तो महिला को सबक सिखाने के लिए उसपर हमला कर दिया। महिला का खुद का ब्युटी पार्लर है और आरोपी एक उद्योजक है। आरोपी की एक छोटी सी कंपनी है। कंपनी में कार्य के दौरान महिला और शख्स के बीच दोस्ती हुई थी और यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। महिला अविवाहित है और जबकि आरोपी शादीशुदा है। दोनों 8 साल से रिलेशनशिप में थे, पर 1 साल पहले युवती ने आरोपी से ब्रेकअप कर लिया था।

आरोपी महिला से बार बार मिलने की कोशिश और बात करने की कोशिश करता था। पर महिला उसे किसी तरह का भाव नहीं देती थी। जिससे आरोपी काफी नाराज था। आरोपी ने महिला को एक ब्युटी पार्लर भी खोलकर दिया था। ब्रेकअप होने के बाद महिला ने अपना ब्युटीपार्लर दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया था। मंगलवार रात 8.30 बजे के करीब पुणे के नांदेड फाटा में यह हमला किया, जब महिला अपनी बाइक से घर वापस जा रही थी। महिला का रास्ता रोककर चाकू से वार किया, इस हमले में महिला की हाथों की अंगुलिया कटकर सड़क पर गिर गई थी। हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया।