दीवार गिरने से घर में फंस गई गर्भवती महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन – घर की दीवार गिरने से दरवाजा बंद हो गया और घर के अंदर मौजूद व्यक्ति के लिए बाहर निकलना मुश्किल हो गया। घटना के वक्त घर में पांच महीने की गर्भवती महिला थी जो फंस गई। इस घटना से परिसर में खलबली मच गई। फायर ब्रिगेड को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे जवानों ने दीवार में हॉल कर महिला को बाहर निकाला। यह घटना यानिवार दोपहर 12 बजे पिंपरी स्थित महात्मा फुले नगर में घटी। इस घटना के बाद सही सलामत घर से बाहर निकाली गई गर्भवती महिला का नाम संगीता केशवराम निषाद (उम्र 22 वर्ष) है।

यशवंतराव चव्हाण स्मृति (वाईसीएम) हॉस्पिटल के पीछे स्थित महात्मा फुले नगर में पिंपरी-चिंचवड़ मनपा के जरिये गटर बनाने का काम चल रहा है। वहां पास में संगीता निषाद का घर है। शनिवार सुबह अचानक गटर के पास की जमीन खिसक गई और एक दीवार संगीता के घर के दरवाजे पर गिर गई। इस घटना के वक्त संगीता घर में अकेली थी। घर के दरवाजे पर दीवार गिरने से घर से बाहर निकलने का रास्ता बंद हो गया। यह बात जैसे ही संगीता को समझ आया उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर उसके घर के बाहर लोग जमा हो गए। पूर्व नगरसेवक जीतेंद्र ननावरे ने सक्रियता दिखाते हुए तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कुछ ही देर में संत तुकारामनगर फायर ब्रिगेड की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने पूरी स्थिति का निरीक्षण कर घर के जिस तरफ संगीता पहुंच सकती थी, उस तरफ दीवार में हॉल किया गया। इस हॉल से उसे कुछ ही देर में सकुशल घर से बाहर निकाल लिया गया।
इस कार्यवाही में कैलाश वाघेरे, चंद्रशेखर घुले, महेंद्र पाठक, विवेक खांदेवाड़, प्रतीक कांबले, विशाल लाडके की टीम ने की।