अभिषेक- ऐश्वर्या ने मनाई शादी की 12वीं सालगिरह

मुंबई, 20 अप्रैल (आईएएनएस)| बॉलीवुड की प्रसिद्ध जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी को आज 12 साल पूरे हो गए हैं। यह जोड़ी अपनी बेटी आराध्या के साथ मालदीव में शादी की सालगिरह का जस्न मना रहे हैं। गुरुवार को इस जोड़ी को मुंबई हवाईअड्डे पर देखा गया था, जब वे अपनी वार्षिक छुट्टी मनाने के लिए रवाना हो रहे थे। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उस स्थान की तस्वीर शेयर की, जहां वे गए हैं।

Image result for abhishek aishwarya aaradhya cycle pic

अभिषेक ने शेयर की हुई ऐश्वर्या की तस्वीर के कैप्शन में लिखा है “हनी और मून”। इसके अलावा अभिषेक ने एक और तस्वीर डाली है, जिसमें तीन बाई-साईकिल नजर आ रहे हैं और तीनों पर उनके नाम -अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या लिखे हुए हैं।

वहीं ऐश्वर्या ने भी एक तस्वीर शेयर की है, जिसका कैप्शन है, “हमारा साथ हमारे जीवन की दिव्य रौशनी से प्रकाशित है। लव यू आराध्या।”