कोथरुड में महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीना, बाइकसवार फरार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के कोथरुड इलाके में एक 55 वर्षीय महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनने की घटना घटी। यह घटना 11 दिसंबर को शाम 7.30 बजे के करीब भुसारी कॉलनी हार्दिक रेसिडेंसी के गेट के सामने घटी। यह मामला कोथरुड पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला अपने एक रिश्तेदार के साथ बात करते हुए रुकी थी, इसी दौरान दो अज्ञात बाइक पर सवार होकर आए और महिला के गले से 62 हजार रुपए का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। महिला ने तुंरत इस मामले में पुलिस को संपर्क किया। यह मामला दर्ज करने के बाद पुलिस चैन स्नेचर की तलाश कर रही है।
पुणे में आय दिन चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ रही है। महिलाएं खुद को सड़क पर चलने और रुकने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। पुलिस पेट्रोलिंग और नाकाबंदी कहीं न कहीं फेल होता हुआ नजर आ रहा है। बहुत सी महिलाएं चेन स्नेचिंग की घटनाएं होने के बाद पुलिस के सामने आने से भी डरती हैं। नागरिकों को भी पता है कि पुणे में चेन स्नेचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। जिस पर पुलिस की उपाय योजना नाकाम होती हुई नजर आ रही है।