राजस्थान में ACB की बड़ी कार्रवाई! 2 लाख की रिश्वत लेते मुंबई के चार पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया 

जयपुर, 26 नवंबर : राजस्थान के जयपुर में एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने बड़ी करवाई की है।  दो लाख की  रिश्वत लेने मुंबई के 4 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया है।  इनमें एक अधिकारी के साथ तीन कांस्टेबल शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किये गए चारों पुलिस बोरीवली  पुलिस स्टेशन में तैनात है. एक मामले में चारों आरोपी की तलाश में  जयपुर गए थे. इसी दौरान उन्हें रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया गया।

बोरीवली के पुलिस सब इंस्पेक्टर सहित चार पुलिसकर्मी को रिश्वत मांगने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किया गया।  चारों दवारा 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।  पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रशांत शिंदे, कांस्टेबल लक्षमण, सुभाष पांडुरंग और सचिन गुड़के को गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई में रहने वाले कपडा व्यापारी विनोद बोरीवली में किराये पर दुकान चलाते है।  उनके  खिलाफ ठगी   का केस दर्ज किया गया था।  शिंदे और उनकी टीम जयपुर विनोद को गिरफ्तार करने गई थी।  इस दौरान चारों ने विनोद के पिता को भी गिरफ्तार करने की धमकी दी।  इसके बाद उनसे दो लाख रुपए की मांग करने का आरोप है।  इसके अनुसार उनके घर मालिक ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी. शिंदे और उनके सहयोगियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और इसके बाद पैसा लेते रंगेहाथ पकड़ लिया गया।