रात में अच्छी नींद के लिए इन पांच उपायों को अपनाए, जरूर फायदा होगा 

पुणे : समाचार ऑनलाईन – स्वस्थ जीवन जीने के लिए अच्छी नींद लेना काफी महत्वपूर्ण है। अच्छी नींद लेने के लिए सोने की अच्छी पद्धति की जानकारी होनी चाहिए। अच्छी नींद आने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए हमें सोने की पांच पद्धति की जानकारी होनी चाहिए। पहली सोने की पद्धति में पीठ के बल सोने की पद्धति है। पीठ में अगर दर्द हो तो पीठ के बल सोने से आराम मिलता है। जब आप पीठ के बल आराम से सोते हैं उस वक्त एक तकिया घुटने के नीचे और एक तकिया पीठ के नीचे रखने पर इससे पीठ  को आधार मिलता है और दर्द कम होता है।

सिर ऊंचा रखना
सोने की दूसरी पद्धति यानी सिर ऊंचा रखना। सायनस की समस्या होने पर सिर के नीचे अगर तकिया रखते हैं तो सिर ऊंचा रहेगा और सांस लेने में तकलीफ नहीं होगी। क्योंकि सोने पर म्युकस सायनस में जमा होता है। अगर आपका सिर ऊंचा रहता है तो सोने पर सही तरीके से सांस ले पाएंगे और मुंह में लार जमा नहीं होगा। एसिडिटी, हार्ट संबंधी बीमारी, मोटापा जैसी कई बीमारियों से बच जाएंगे।

सिर को कम हिलाना-डुलाना
तीसरी पद्धति यानी सिर को कम हिलाना-डुलाना। कई लोगों को सिरदर्द या अर्धनिंद्रा की दिक्कत रहती है। सोने की गलत पद्धति से इसमें परेशानी होती है। ऐसे में सोने की स्थिति पर ध्यान देने से इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। यह समस्या होने पर सिर को कम हिलाये-डुलाये। इसके लिए सामान्य तरीके से सोते हुए सिर  के पास तीन तकिया रखे। इससे सिर स्थिर रहेंगा।

पांव के पास तकिया रखना
चौथी पद्धति यानी पांव के पास तकिया रखना। पीरियड्स के दौरान महिलाओं के पैर और पीठ में दर्द होता है। इसमें आराम मिले इसके लिए घुटने को ऊपर रखकर सोए। इससे कमर दर्द और पांव में होने वाले दर्द में कमी आएगी। गर्भवर्ती महिलाओं के लिए इस तरह से सोना फायदेमंद रहता है।

बाईं तरफ से तकिया रखकर सोना
सोने की पांचवीं पद्धति यानी बाईं तरफ से तकिया रखकर सोना। देर रात में खाकर सोने से कब्ज की समस्या बढ़ती है। सोने की स्थिति में थोड़ा बदलाव करने से इस समस्या से आराम मिल सकता है। इसके लिए अपनी बाईं ओर तकिया रखकर सोना सही है। ज्यादा सख्त या नरम तकिये का इस्तेमाल नहीं करें। गर्भावस्था के दौरान बाईं ओर तकिया लेकर सोने से बहुत फायदा होता है। गर्भवती महिलाएं अगर इस तरह सोती है तो शिशु का रक्तप्रवाह बढ़ाने में मदद मिलती है।