पुणे बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर एड. श्रीकांत आगस्ते

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एड. श्रीकांत आगस्ते का  बहुमत से अध्यक्ष पद के लिए चयन हुआ है। पुणे बार एसोसिएशन का हर साल की तरह 31 जनवरी को वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में साढ़े चार हजार मतदाताओं में से ढ़ाई हजार मतदाताओं ने वोट दिया।
शाम को मतदान समाप्त होने के बाद रात को वोटों की गिनती की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर एड. श्रीकांत आगस्ते का चयन किया गया। उपाध्यक्ष पद पर एड. रुपेश कलाटे और एड. रवि  लाढणे चुनकर आए। सचिव पद पर एड. केदार शिंदे और एड. मनीष मगर, कोषाध्यक्ष पद पर एड. सचिनकुमार गेलडा का चयन हुआ है।
ऑडिटर के रुप में एड. नागेश जेंधे का चयन हुआ है। कार्यकारिणी सदस्य पद में एड. तुषार बालासाहब कु-हाडे, एड. तृशांत वेडे, एड. सूरज गलांडे, एड. गिरीराज गोफणे, एड. अर्चना गायकवाड, एड. अफताब बागवान, एड. अमोल भोसेकर, एड. प्रशांत चांदणे, एड. ऋषिकेश धुमाल, एड. धुमाल वाटविसावे का चयन किया गया है।