कार्यकर्ताओं को पद के लिए  रात साढ़े 12 बजे के बाद फोन आएगा : दानवे

संततुकारामनगर : समाचार ऑनलाईन – ईमानदारी से पार्टी का काम करते रहे। किसी को मौका मिलेगा या खुद चलकर आएगा यह बताया नहीं जा सकता है। यह भारतीय जनता पार्टी है। कब और कौन सा पद मिलेगा यह बताया नहीं जा सकता है। पार्टी को अच्छे कार्यकर्ताओं की जरूरत है। जगह हमारे पास इतना है कि लोग मिल नहीं रहे हैं। इसलिए कार्यकर्ता पार्टी के लिए उत्साह के साथ काम करते रहे। उत्साह बनाये रखे। हर किसी को पार्टी में मौका मिलेगा। किस दिन फोन आएगा यह नहीं बताया जा सकता। लेकिन पद के लिए रात साढ़े 12 बजे के बाद फोन आएगा। कार्यकर्ताओं में जोश भरने वाला यह बयान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रावसाहेब दानवे ने दिया है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनने के बाद रावसाहेब दानवे, पूर्व पालकमंत्री गिरीश बापट पुणे लोकसभा सीट से भारी मतों से चुनकर सांसद बने है। सोमवार को पिंपरी-चिंचवड़ शहर भाजपा की तरफ से दोनों नेताओं का सत्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा शहर भाजपा के नये पार्टी कार्यालय का उनके हाथों उद्घाटन किया गया। इस मौके पर रावसाहेब दानवे बोल रहे थे।

पिंपरी के संत तुकारामनगर स्थित आचार्य अत्रे नाट्यगृह में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के शहराध्यक्ष व विधायक लक्ष्मण जगताप, महापौर राहुल जाधव, सांसद अमर साबले, विधायक महेश लांडगे, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष योगेश टिलेकर, संगठन मंत्री रवि अनासपुरे, स्थायी समिति के अध्यक्ष विलास मडिगेरी, पीसीएनडीटीए के अध्यक्ष सदाशिव खाड़े, अण्णाभाऊ साठे विकास महामंडल के अध्यक्ष अमित गोरखे, प्रदेश नेता उमा खापरे, महिला शहराध्यक्ष शैला मोलक, युवा मोर्चा के अध्यक्ष व नगरसेवक रवि लांडगे, राजेश पिल्ले, महेश कुलकर्णी, बाबू नायर के अलावा नगरसेवक, नगरसेविका व पदाधिकारी उपस्थित थे।

टिकट नहीं मिलता है तो नाराज नहीं हो
रावसाहेब दानवे ने कहा कि अगर किसी को टिकट नहीं मिलता है तो नाराज नहीं हो। पार्टी का काम करते रहे। पार्टी काम का संज्ञान लेगी। आपका नंबर कभी भी लग सकता है। यह कहते हुए उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं को किस तरह से विधान परिषद में मौका दिया गया। उन्होंने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे कार्यकर्ता को फोन किया। अगली सुबह विधायक का फॉर्म भरने के लिए कहा गया। इसलिए भाजपा है। भाजपा में कभी भी मौका मिल सकता है। इसके लिए पैसा होना चाहिए, गोरा होना चाहिए ऐसा कुछ नहीं लगता है।पद पाने के निए कंघी करने और दाढ़ी बनाने की कोई जरूरत नहीं। नसीब होना चाहिए। फेयरनलवली लगाने की जरूरत नहीं है। इसलिए पार्टी का काम करते रहे। ऐसा नहीं सोचे की आपको मौका नहीं मिलेगा। हर किसी को पार्टी से मौका मिलेगा। लेकिन पद के लिए

रात साढ़े 12 बजे के बाद फोन आएगा।
दानवे ने कहा कि मैं सामान्य कार्यकर्ता से तालुका अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, विधायक, सांसद, मंत्री, पार्टी का राज्य का अध्यक्ष बना। भाजपा में आम परिवार के सदस्य को भी पद मिल सकता है। साइकिल पर चलकर सदस्य बनाता था। वह कार्यकर्ता राज्य का अध्यक्ष बन सकता है। यह केवल भाजपा में ही हो सकता है। अन्य किसी पार्टी में नहीं हो सकता है। इसलिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए निष्ठा से काम करने की अपील की।  उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी परिवार है। कुछ पार्टी परिवार की पार्टी है। मंत्री, विधायक की जितनी उतनी भाजपा में पदाधिकारियों की कीमत है। कांग्रेस अब बचेगी नहीं। जनता ने कांग्रेस को गरीब कर दिया है। कांग्रेस में कोई विचार नहीं है। उनके पद लेने के लिए कोई तैयार नहीं है।