किसके डर से अपनी ही पत्नी से चोरी छिपे मिलते थे भय्यू महाराज?

इंदौर। समाचार एजेंसी

लोगों को निराशा से बाहर निकाल कर तनाव मुक्त जीवन जीने का संदेश देनेवाले राष्ट्रसंत भय्यू महाराज ने आखिर खुदकुशी जैसा रास्ता क्यों चुना? इसी सवाल के जवाब को तलाशने के लिए मध्यप्रदेश पुलिस भय्यू महाराज की जिंदगी से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। उनकी बेटी कुहू और दूसरी पत्नी डॉ. आयुषी के एक दूसरे पर आरोप लगाने के बाद अब उनके पारिवारिक कलह का एक अलग चेहरा सामने आया है।

अपने पति अतुल शर्मा के साथ भय्यूजी के घर सिल्वर स्प्रिंग फेज-2 में रहने वाली भय्यू महाराज की सास रानी शर्मा ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि,भय्यूजी कुहू और आयुषी के बीच जारी तू-तू मैं-मैं के चलते तनाव के शिकार हो गए थे। उन्हें हमेशा ये डर सताता रहता था कि बेटी और पत्नी में कहीं मारपीट ना हो जाए। कुहू के डर से भय्यूजी अपनी पत्नी से चोरों की तरह मिलते थे। कुहू उनकी दूसरी शादी से बिल्कुल भी खुश न थी। उसने आयुषी को कभी अपनी मां नहीं माना।

भय्यू महाराज ने आयुषी से दूसरी शादी की लेकिन कुहू उसमें शामिल नहीं हुई। शादी के करीब 10 बाद दिन कुहू ने अचानक घर आते ही हंगामा किया और आयुषी से मारपीट शुरू कर दी। आयुषी ने महाराज को पूरा वाकया सुनाया, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि कुहू अभी अवसाद में है। आयुषी को पांच महीने का गर्भ था। इस दौरान कुहू इंदौर आई थी। उसने कार से नीचे उतरने से ये कहते हुए इंकार कर दिया था कि वह इस घर में तभी घुसेगी जब आयुषी घर से बाहर निकलेगी। दूसरे दिन जब भय्यूजी को इस घटना के बारे में बताया गया तो उन्होंने आयुषी को फुसलाकर मायके भेज दिया।

इसके बाद जब भी डॉ. आयुषी अपने पति फोन कर मिलने के लिए बुलाती थी। बेटी के डर से भय्यूजी महाराज आधी रात 12 बजे के बाद दबे पांव घर से निकलते, चोरों की तरह मिलने आते और कुहू के जागने से पहले सुबह उठकर निकल जाते थे। उन्होंने बेटी और पत्नी का विवाद सुलझाने की बहुत कोशिशें भी की, लेकिन कुहू खुदकुशी की धमकी देती थी।रविवार रात ससुराल खाना खाने गए थे। कुछ देर बाद कुहू का फोन आया। उनके बीच सामान्य बातचीत हुई। तभी एक और कॉल आया तो उनके चेहरे का रंग फीका पड़ गया, वे फोन लेकर बाथरूम में चले गए। इस तरह तीन बार उन्होंने बात की। यह भी जानकारी सामने आई है। बहरहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।