ब्रेक फेल होने से बेकाबू ट्रक ने अनेक गाड़ियों को उड़ाया, 8 लोग घायल

पुणे : समाचार ऑनलाइन
पुणे के वडगाव ब्रिज पर एक ट्रक का ब्रेक फेल होने की वजह से सात से आठ गाड़ियों को टक्कर देने की घटना घटी। इस घटना में 7 से 8 लोग घायल हुए हैं। जिसमें एक महिला और दो पुरुष गंभीर रुप से घायल हुए हैं। यह घटना आज (सोमवार) दोपहर एक बजे के करीब घटी। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार एक ट्रक तमिलनाडु से नारियल भरकर वडगाव ब्रिज से गुजर रहा था।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’1daddf04-cadc-11e8-92bc-1b4eb861f491′]
अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने की वजह से सामने जा रही गाड़ियों को टक्कर दे मारी। इस दुर्घटना की चपेट में एक टूव्हीलर, एक आयशर, दो कार, एक रिक्शा ऐसी गाड़ियों को टक्कर दी है। साथ ही आठ लोगों के घायल होने की खबर बतायी जा रही है। जिसमें तीन लोग गंभीर रुप से घायल बताए जा रहे हैं, जिसमें एक महिला और दो पुरुष का समावेश है।
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। घायल को इलाज के लिए नवले हॉस्पिटल में भरती किया गया है। तमिलनाडु का ट्रक नारियल लेकर मुंबई की ओर जा रहा था। नया बोगदा से नवले ब्रिज के दरम्यान ब्रेक फेल होने से तेज रफ्तार ट्रक ने अनेक वाहनों को टक्कर दे मारी। जिसमें फोर व्हीलर गाड़ियों का भी समावेश है। सिंहगड रोड पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। सिंहगड रोड पुलिस ने ट्रक चालक को अपने हिरासत में लिया है। ट्रक नंबर टीएन 7063 इस ट्रक ने वाहनों को उड़ाया है।
ब्रेक फेल ट्रक द्वारा वाहनों को उड़ाने की घटना से परिसर में सनसनी मच गई है। ट्रैफिक पुलिस ने भी तुरंत ट्रैफिक को नियंत्रण में लाने का कार्य किया। नागरिकों ने भी पुलिस की बचाव कार्य में मदद की, नागरिकों की मदद से पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।