सचिन और धोनी के बाद विराट कोहली को मिला खेल रत्न पुरस्कार

दिल्ली। समाचार ऑनलाइन 
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और वेटलिफ्टर मीराबाई चानू को आज संयुक्त रूप से देश के सबसे बड़े खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया गया था।  जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इन दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया है।
[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’24d79b00-c0c5-11e8-9ec6-f38c95669f78′]
खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने गये खिलाड़ियों को साढे सात लाख और अर्जुन पुरस्कार के विजेताओं को पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है। पिछले साल पूर्व हॉकी खिलाड़ी सरदार सिंह और पैरा एथलीट देवेन्द्र झझारिया को यह पुरस्कार दिया गया था।  विराट कोहली तीसरे ऐसे क्रिकेटर बने हैं जिन्हें खेल रत्न से सम्मानित किया गया है।  इससे पहले यह खिताब दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (1997) और दो बार विश्व कप जीतने वाले पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (2007) को मिला है।
[amazon_link asins=’B01CZWOG3M,B00DH9NPBM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’49b37d16-c0c5-11e8-8110-0fef67d6dbc7′]

कोहली के प्रदर्शन पर एक नजर
कोहली फिलहाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष बल्लेबाज हैं और पिछले तीन साल से शानदार फार्म में चल रहे हैं। कोहली ने अब तक 71 टेस्ट मैचों में 23 शतकों के साथ 6147 रन बनाये है , जबकि 211 एकदिवसीय में उन्होंने 9779 रन बनाये हैं।  जिसमें 35 शतक शामिल हैं।
[amazon_link asins=’B071D4MP9T,B00NLASVBQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5b35e8cc-c0c5-11e8-9409-252ce687d4ff’]
कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने खेल रत्न पुरस्कार से पहले पद्म श्री पुरस्कार (2017) हासिल किया है। कोहली 2012 और 2017 में क्रमश: आईसीसी के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीत चुके हैं।