समलैंगिता को लेकर देश का पहला केस पुणे में दर्ज

पुणे समाचार ऑनलाइन

हाल ही में सुप्रीमकोर्ट द्वारा समलैंगिता के संबंधों को मान्यता मिलने के बाद देश का पहला समलैंगिता को लेकर केस पुणे में दर्ज किया गया है। समलैंगिक दोस्त द्वारा शारिरिक सुख की मांग से परेशान होकर गहरी नींद में सोए दूसरे समलैंगिक शख्स पर कोयता से हमला करने की घटना उजागर हुई है। यह मामला खडक पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। इस मामले में पाषाण सुस में रहनेवाले 23 वर्षीय युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 46 वर्षीय व्यक्ति (शुक्रवार पेठ, सुभाषनगर) ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवायी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता एक बिजनेसमैन है। उसका पुणे में गाड़ियों का शोरुम है। 20 साल पहले शिकायतकर्ता की शादी हुई थी। बाद में पत्नी से तलाक होने के बाद से वह अविवाहित था। ढ़ाई साल पहले आरोपी शख्स के साथ उसकी पहचान हुई थी। दोनों समलैंगिक होने की वजह से ज्यादातर साथ में रहते थे। आरोपी शख्स यह शिकायतकर्ता के साथ रहता था।
[amazon_link asins=’B0756W2GWM’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’9ef202a2-bcf5-11e8-8381-0916d62d0252′]
इस दरम्यान दोनों युवक मंगलवार की रात को सोए हुए थे। उसके बाद बुधवार सुबह 6 बजे के करीब गहरी नींद में सोए शिकायतकर्ता शख्स पर आरोपी ने कोयता से सिर और कंधे पर हमला कर जान से मारने की कोशिश की थी। इस बारे में जानकारी मिलते ही खडक पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पहुंचकर हमला करनेवाले शख्स को हिरासत में लिया था।

खडक पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि दोनों समलैंगिक है, हमला करनेवाले शख्स से शिकायतकर्ता हमेशा शारिरिक सुख की मांग किया करता था। इस बात से परेशान होकर हमला करनेवाले शख्स ने शिकायतकर्ता को जान से मारने की कोशिश की। गहरी नींद में सोए शख्स के सिर और कंधे पर कोयते से हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई थी। यह घटना शुक्रवार पेठ, सुभाषनगर में बुधवार की सुबह 6 बजे के करीब यह घटना घटी थी। खडक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। अनुराग कमलेश भाटिया (25, पाषाण) को गिरफ्तार किया गया है। राजेश अनिल वर्तक (46, शुक्रवार पेठ, सुभाषनगर) ने शिकायत दायर करवायी है। साथ ही इस हमले में राजेश के चेहरे की हड्डी फ्रैक्चर हुई है। खडक पुलिस ने दायर की शिकायत पर पुलिस ने भाटिया को गिरफ्तार किया। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक उमाजी राठौड कर रहे हैं।