सरकारी कंपनियां एयरपोर्ट के बाद अब किसानों की जमीन उधोगपतियों के पास जाएगी 

 

मुंबई, 7 दिसंबर 

दिल्ली की सीमा पर पिछले कई दिनों से केंद्र सरकार नए कृषि कानून के खिलाफ पंजाब और हरियाणा के किसान आंदोलन कर रहे है।  केंद्र सरकार दवारा सांसद में लाये गए कृषि कानून को रद्द करने की मांग की जा रही है।  इसे लेकर सरकार से कई बार बातचीत होने के बाद भी इसका रास्ता नहीं निकला है।  अब 8 किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद बुलाया है।  इस आंदोलन को भारत के दिग्गज लोगों का समर्थन मिल रहा है।  शिवसेना ने भी सामना के जरिये अपना समर्थन दिया है और मोदी सरकार पर हमला बोला है।  शिवसेना ने चेतावनी दी है कि किसानों के आंदोलन से विस्फोट होगा।

शिवसेना ने  कहा है कि किसानों को आंदोलन करने का अधिकार है।  इसलिए सरकार को कृषि कानून वापस ले लेना चाहिए।  प्रकाश सिंह बादल, शरद पवार जैसे लोग ने कठिन समय में किसान नेताओं से चर्चा करने की हिम्मत दिखाई थी।  आज स्थिति बिगड़ती जा रही है।  यह सरकार के कर्मो का फल है।

भारत बंद को समर्थन 
किसानों के भारत बंद को इंडियन टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और दिल्ली गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने अपना समर्थन दिया है।  51 ट्रांसपोर्ट यूनियन ने 8 दिसंबर किसानों के भारत बंद आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।  जबकि पटना में किसानों के समर्थन में धरना आंदोलन करने वाले बिहार विधान सभा में विरोधी पक्ष नेता तेजस्वी यादव ने नितीश सरकार को खुली चुनौती दी है।  उन्होंने कहा है कि हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाए। नहीं तो मैं खुद गिरफ़्तारी दूंगा।  तेजस्वी यादव के खिलाफ  राज्य में केस दर्ज होने के बाद उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी।  कृषि कानून के खिलाफ गांधी मैदान में शनिवार को सभा आयोजित करने वाले तेजस्वी यादव, कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मदन मोहन झा सही 18 लोगों के खिलाफ और 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
सोनू सूद, तापसी पन्नू, उर्मिला मातोंडकर आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया
नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों  के चल रहे आंदोलन को सोनू सूद, अभिनेत्री तापसी पन्नू, उर्मिला मांतोडकर, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर, बॉक्सर  विजेंदर सिंह क्रिकटर हरभजन सिंह आदि ने अपना समर्थन दिया।  है विजेंद्रर सिंह ने कहा है कि किसानों की मांग नहीं मानी गई तो वह अपना खेल रत्न पुरस्कार वापस कर देंगे।
गर्म कपड़ों के लिए गायक दिलजीत ने 1 करोड़ दिए 
गायक दिलजीत ने किसानों को आंदोलन के   दौरान गर्म कपड़ों के लिए एक करोड़ रुपए दिया है।  उन्होंने सरकार से किसानों  की मांग मानने की अपील की है।  इस  आंदोलन को लेकर कंगना  रनौत  ने कई विवादित ट्वीट किये थे।  इसका जवाब दिलजीत  ने दिया।