आगरा के ब्रह्मकुमारी आश्रम में युवती से दुष्कर्म, संचालक भगवान सिंह गिरफ्तार

आगरा : समाचार ऑनलाईन – ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप आश्रम संचालक पर लगा है। पुलिस ने संचालक भगवान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला आगरा के थाना सिकंदरा के रुनकता क्षेत्र का है। यहां ब्रह्मकुमारी आश्रम है। आरोप है कि आश्रम संचालक भगवान सिंह ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। वहीं आश्रम में रह रहीं अन्य युवतियों के साथ भी भगवान सिंह गलत कार्य करता था, लेकिन डर के मारे वे मुंह नहीं खोलती थीं। युवतियों ने आरोप लगाया कि भगवान सिंह बड़ा ऐय्याश है। उसका नाम भले ही भगवान हो, लेकिन वह हवस के लिए भेड़िया बन जाता है।

मंगलवार को उसने एक युवती को अकेले बुलाकर निशाना बनाया। उससे दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे धमकी दी कि वह यह बात किसी से न कहे। पीड़ित युवती मौका पाकर किसी तरह से आश्रम से निकली और पुलिस के पास पहुंची। थाना सिकंदरा पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सिकंदरा थाना इलाके के रूनकता में ब्रह्मकुमारी आश्रम है, जहां अलीगढ़ की युवती भी रहती है। युवती का आरोप है कि, दो साल पहले आश्रम संचालक भगवान सिंह ने जबरन ज्यादती की। जब इस घटना के संबंध में अन्य बहनों को बताया तो उन लोगों ने युवती को ही गलत ठहराते हुए मामले को टाल दिया, लेकिन इधर कुछ दिनों से संचालक फिर से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। आए दिन वह शरीर के अंगों को पकड़कर छेड़ता था। पुलिस अब आरोपी के सारे कुकर्म उजागर करने में जुटी है।