Poster : अक्षय खन्‍ना की फिल्‍म ‘सब कुशल मंगल’ का पोस्‍टर रिलीज

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्‍ना की आने वाली फिल्‍म ‘सब कुशल मंगल’ का पोस्‍टर आज रिलीज किया गया। पोस्‍टर में अक्षय खन्‍ना ओर प्रियांक शर्मा मैदान में दूल्‍हे के सेहरे के लिए लड़ने के अंदाज में दिख रहे हैं। जबकि रीवा किशन दूर खड़ी दोनों को देख रही हैं। बता दें कि यह फिल्‍म 3 जनवरी, 2020 को रिलीज होगी। जबकि 3 दिसंबर को ट्रेलर रिलीज किया जायेगा।

बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सब कुशल मंगल’ से दो स्‍टार बॉलीवुड डेब्‍यू कर रहे हैं। इससे एक्‍ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और एक्‍टर व सांसद रवि किशन की बेटी रीवा किशन बॉलीवुड में आगाज करने जा रहे हैं। इस फिल्‍म का निर्देशन करण विश्वनाथ कश्यप कर रहे हैं। इस फिल्म से प्राची नितिन मनमोहन भी बतौर निर्माता बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रही हैं।

फिल्म की कहानी –
एक खबर के मुताबिक, ‘सब कुशल मंगल’ की कहानी बिहार में प्रचलित ‘पकड़ौआ विवाह’ पर आधारित है। बिहार में प्रचलित इस पकड़ौआ विवाह के तहत लड़के का अपहरण कर लिया जाता है और फिर उसे घर ले जाकर उसकी शादी करा दी जाती है। इसी से मिलता जुलता एक फिल्म जबरिया जोड़ी कुछ दिन पहले ही रिलीज हो चूका है। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा नजर आयी थी।