‘देश के जितने भी राज्यपाल होते हैं वो सब सरकार के चमचे’

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – देश में इन दिनों राजनीतिक माहौल गरम है। नेताओं द्वारा बयानबाजी का दौर शुरू है। कभी सत्ता पार्टी तो कभी विपक्ष के नेताओं बयानबाजी के शिकार हो जाते है। इस बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम द्वारा एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। संजय इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके है।

इस बार संजय निरुपम ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश के सभी राज्यपाल सरकार के चमते होते हैं। निरुपम ने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर 1 कहा तो उनकी खूब आलोचना हुई और इसके बाद वह दुबारा उस शब्द को नहीं कह सके। ऐसा लग रहा है कि सत्यपाल मलिक मोदी की चापलूसी कर रहे हैं, चमचागिरी कर रहे हैं, तांकि उनकी कुर्सी बची रहे। आगे उन्होंने कहा कि राज्यपाल को अपने पद की मर्यादा रखनी चाहिए। निरुपम ने कहा कहा कि ‘हमारे देश के जितने भी राज्यपाल होते हैं वो सरकार के चमचे होते हैं। सत्यपाल मलिक भी चमचा ही है। राजीव गांधी को बोफोर्स केस में अदालत द्वारा क्लीन चिट मिल चुकी है। अरुण जेटली उनमें से एक थे जिन्होंने उन्हें क्लीन चिट दी थी।’

दरअसल बीते दिन मलिक ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि राजीव गांधी शुरुआत में भ्रष्ट नहीं थे, लेकिन कुछ लोगों के प्रभाव में आकर वह बोफोर्स भ्रष्टाचार मामले में शामिल हो गए। निरुपम के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है। हर तरह इस बयान की आलोचनाएं हो रही है।