सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा अंबानी पर‍िवार, बेटी की शादी का कार्ड किया अर्पित

मुंबई । समाचार ऑनलाइन – भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने यहां सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा करके पूजा अर्चना की और बेटी ईशा की शादी बिजनेस टायकून आनंद पीरामल संग होने जा रही है। इस शादी के कार्ड छप चुके हैं और र‍िवाजों के अनुसार पहला न‍िमंत्रण गणपत‍ि बप्पा को द‍िया गया है। सोमवार को ईशा की शादी का न‍िमंत्रण कार्ड लेकर भगवान का आशीर्वाद लेने अंबानी पर‍िवार मुंबई के सिद्धिविनायक मंद‍िर पहुंचा।

नीता अंबानी हाथों में पूजा की थाल लिए पर‍िवार के साथ मंद‍िर भगवान के दर्शन करने पहुंचीं। पारंपर‍िक पर‍िधान में नजर आईं नीता अंबानी ने पीले रंग की ड्रेस और रेड कलर का दुपट्टा पहनी थी। इस शुभ अवसर पर मुकेश अंबानी के साथ उनकी मां कोक‍िलाबेन अंबानी और बेटा अनंत अंबानी नजर आए। अंबानी पर‍िवार में इ‍न द‍िनों ईशा की शाही शादी की तैयार‍ियां जोरों पर चल रही हैं। हालांकि शादी की फाइनल ऑफ‍िश‍ियल डेट अब तक सामने नहीं आई है। जानकारी के मुताब‍िक इस साल दिसंबर में शादी हो सकती है।

मई में आनंद पीरामल ने महाबलेश्वर में ईशा अंबानी को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस प्रपोजल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं।

मई में एक निजी समारोह में दोनों परिवार की मौजूदगी में जश्न भी हुआ था। बता दें ईशा अंबानी की सगाई का तीन दिवसीय जश्न 23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में संपन्न हुआ था।  इस पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स ने ह‍िस्सा ल‍िया था।