अमेरिका : वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, कई लोगों के मरने की आशंका

वाशिंगटन : एजेंसी – अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में ह्वाइट हाउस के पास से गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। यह गोलीबारी गुरुवार देर रात हुई। ये गोलीबारी अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में हुई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अचानक से गोलीबारी शुरू हुई। जिसके बाद भारी मात्रा में पुलिस बल और एंबुलेंस की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस गोलीबारी में कितने लोग मरे हैं इसकी जानकारी अभी तक नहीं आई है। साथ ही ये हमला किसने और क्यों किया इसकी कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। कुछ ही दिन पहले अमेरिका के न्यू मैक्सिको प्रांत स्थित अल्बुकर्क शहर में गोलीबारी की अगल-अलग घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि पांच लोग घायल भी हो गए थे। इससे पहले अमेरिका के टेक्सास में एक बंदूकधारी की अंधाधुंध गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई थी। इसमें 22 लोग जख्मी हो गए थे।

 

इसके चार हफ्ते पहले टेक्सास शहर के एल पासो में हुई फायरिंग में 22 लोगों की मौत हो गई थी और 24 लोग घायल हो गए थे।  इससे साफ़ पता चलता है कि अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।

visit : punesamachar.com