सियासी विवाद के बीच पिंपरी में भूमिपूजन व उदघाटनों की ‘मैराथन’

पिंपरी : समाचार ऑनलाईन –  प्रभाग में स्थानीय नगरसेवकों के सियासी विवादों के बीच पिंपरी कैम्प में राष्ट्रवादी कांग्रेस द्वारा विविध परियोजनाओं के भूमिपूजन और उदघाटनों की ‘मैराथन’ पूरी की। इसमें शहीद हेमू कलानी गार्डन में शहीद के अर्ध स्मारक और जिजामाता हॉस्पिटल का उदघाटन समारोह भी शामिल रहा। भूमिपूजन और उदघाटनों की ‘मैराथन’ पर भाजपा के स्थानीय नगरसेवक संदीप वाघेरे ने कड़ी आपत्ति जताई थी और राष्ट्रवादी कांग्रेस की स्थानीय नगरसेविका उषा वाघेरे पर जमकर निशाना साधा है।
शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस की पहल में पिंपरीगांव में ग्रामदेवता श्री. कालभैरवनाथ मंदिर जिर्णोध्दार काम का भूमि पूजन, पिंपरीगांव में शिव छत्रपति के भव्य स्मारक का भूमिपूजन, पिंपरी कैम्प में शहीद हेमू कलानी उद्यान में शहिद हेमू कलानी के अर्ध स्मारक का उदघाटन, जिजामाता मल्टीपेशालिटी हॉस्पिटल का उदघाटन कराया गया। इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के युवा नेता पार्थ पवार, शहराध्यक्ष संजोग वाघेरे, विपक्षी दल के नेता विठ्ठल (नाना) काटे, नगरसेविका उषा वाघेरे, निकिता कदम, वरिष्ठ नगरसेवक हिरानंद (डब्बू) आसवाणी, भाऊसाहेब भोईर, मोरेश्वर भोंडवे, राजू मिसाल, राजू बनसोडे, प्रवीण भालेकर, विनोद नढे, संगीता ताम्हाणे, शेखर ओव्हाल, पूर्व नगरसेवक प्रभाकर वाघेरे, शांती सेन, अमोल भोईटे, बिपिन नाणेकर, बंडू खुले, ज्ञानेश्वर भोंडवे, संजय लंके, अर्जुन कदम, संतोष वाघेरे, तुकाराम बजबळकर, गोरबा गुजर, रामदास मोरे, युवा नेते ऋषिकेश वाघेरे, स्वप्नील सुर्वे आदि उपस्थित थे।
भाजपा नगरसेवक ने जताई कड़ी आपत्ति
राष्ट्रवादी कांग्रेस की भूमिपूजन और उदघाटनों की इस ‘मैराथन’ पर भाजपा के स्थानीय नगरसेवक संदीप वाघेरे ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने राष्ट्रवादी के शहराध्यक्ष सँजोग वाघेरे पर श्रेयवाद की हड़बड़ी की टिप्पणी की है। राष्ट्रवादी की सत्ता रहते और उनकी पत्नी उषा वाघेरे नगरसेविका रहते उक्त परियोजनाओं को अधर में लटकाए रखा। जिन परियोजनाओं को उन्होंने पूरा करवाया, उनके उदघाटन की हड़बड़ी राष्ट्रवादी द्वारा मचाई गई। जब सत्ता में थे तब इन परियोजनाओं को पूरा क्यों नहीं कराया? यह सवाल भी उन्होंने उठाया। इस प्रभाग में चार नगरसेवक हैं जिसमें राष्ट्रवादी के तीन व भाजपा का एक नगरसेवक शामिल है। इसके बावजूद नगरसेविका उषा वाघेरे ने अपने पति सँजोग वाघेरे के जन्मदिन के लिए उदघाटनों की हड़बड़ी मचाई।