अमित शाह ने दर्ज़ की रिकॉर्ड, 5.10 लाख मतों से जीते

गांधीनगर : समाचार ऑनलाइन – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गांधीनगर संसदीय सीट पर 5 लाख 10 हजार से भी अधिक मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने वरिष्ठ नेताा लालकृष्ण आडवाणी का साढ़े चार लाख से अधिक मतों से जीत का रिकार्ड तोड़ दिया है। बता दें कि शाह के सामने कांग्रेस के विधायक सीजे चावडा मैदान में थे। गुजरात की गांधीनगर सीट पर बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह बंपर जीत हासिल की।

भारतीय राजनीति में ‘आधुनिक चाणक्‍य’ कहे जाने वाले अमित शाह रुझानों में साढे़ 5 लाख 10 हज़ार वोटों से आगे चल रहे हैं। अमित शाह पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। उन्‍हें लालकृष्‍ण आडवाणी की जगह पर गांधीनगर से टिकट दिया गया था।