दिल्ली हिंसा के लिए गृह मंत्री अमित शाह है जिम्मेदार, उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए : सोनिया गांधी

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)| कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली में हुई हिंसा के लिए भाजपा नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं।

भाजपा नेता व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली में हुई हिंसा के लिए गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा- पिछले कुछ दिनों से हो रही हिंसा सोची-समझी तरीके से हो रही है। दिल्ली चुनाव के समय भी इसे देखा गया था। भाजपा के नेताओं ने भड़काऊ बयान देकर इस हिंसा को भड़काया है। एक भाजपा नेता ने पिछले रविवार को भी पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए भड़काऊ भाषण दिया था। गृह मंत्री शाह को इस्तीफा देना चाहिए।