Box Office Clash: एक ही दिन रिलीज हो रही अमिताभ और अभिषेक बच्चन की फिल्म!

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अभिषेक बच्चन जल्द अनुराग बसु की ऐक्शन कॉमिडी फिल्म में नजर आएंगे। वहीं अभिताभ बच्चन उनकी आने वाली फिल्म ‘चेहरे’ में नज़र आएंगे। दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर एक दिन टकराएंगी। बता दें कि ऐक्शन कॉमिडी फिल्म में अभिषेक बच्चन के अलावा राजकुमार राव, ऑदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, पकंज त्रिपाठी और फातिमा सना शेख भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म के निर्मताओं ने फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म अगले साल 21 फरवरी को रिलीज होगी।

Image result for amitabh

वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ में इमरान हाशमी भी नजर आएंगे। इस फिल्म को रूमी जाफरी डायरेक्टर कर रही हैं। यह फिल्म भी 21 फरवरी को रिलीज होगी। रूमी जाफरी द्वारा डायरेक्ट की जाने वाली यह फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर है जो कि अब अनुराग बसु की फिल्म से क्लैश होगी और इस तरह इस क्लैश से बाप-बेटे की जोड़ी भी बॉक्स-ऑफिस पर आमने सामने होगी। अब देखना होगा क्या होता है इन दोनों की फिल्म का और कौनसी फिल्म मात खाती है। फ़िलहाल इस पर अभी काम चल रहा है और हो सकता है कि फिल्म की डेट भी बदल दी जाये।

Related image