अंतिमसंस्कार कर वापिस लौट रहे अज्ञात वाहन की टक्कर, एक की मौत दो घायल

पुणे : समाचार ऑनलाइन – मृत हुए रिश्तेदार का अंतिमसंस्कार कर वापस लौट रहे नागरिकों को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दुर्घटना घटी। इस दुर्घटना में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। यह दुर्घटना रविवार की रात 11.30 बजे के करीब पुणे-मुंबई महामार्ग पर कान्हे गांव में हुआ। परमेश्वर धोंडीबा सवडे (35, जालना) की मौत हुई है। साथ ही राजेश देविदास देशमुख (50) और बबन गंभीरराव ढवले (55, जालना) गंभीर रुप से घायल हुए हैं। इन दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भरती किया गया है।

इस मामले में आण्णासाहेब रंगनाथ सवडे (60) ने वडगाव मावल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवायी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता का कान्हे में रहनेवाले रिश्तेदार का निधन हो गया था। उनके अंतिमसंस्कार के लिए वह जालना से कान्हे में आए हुए थे। रविवार रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब वह अंतिमसंस्कार कर घर वापस लौट रहे थे। पुणे-मुंबई महामार्ग में अतिथि होटल के पास परमेश्वर सवडे, राजेश देशमुख, बबन ढवले को पीछे से आकर एक अज्ञात गाड़ी ने टक्कर दे मारी। जिसमें गाड़ी का टायर परमेश्वर सवडे के सिर के ऊपर से जाने की वजह से वह गंभीर रुप से घायल हो गए थे, मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। राजेश और बबन यह सड़क के साइड में दूर फेंक दिए गए थे। आगे की जांच वडगाव मावल पुलिस जांच कर रही है।