IRS  अधिकारी और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के करीबी सचिव 32 वर्षीय अनंत तांबे का कोरोना से निधन

मुंबई : आईआरएस अधिकारी अनंत तांबे (उम्र 32) का कोरोना से निधन हो गाया। कुछ दिन पहले उन्हे कोरोना संक्रमण हुआ था। औरंगाबाद में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। तांबे सिर्फ 32 वर्ष के थे, उनके निधन से मातम पसरा हुआ है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के वे अतिरिक्त निजी सचिव के रूप में वे काम कर रहे थे। तांबे के निधन के बाद मंत्री जावड़ेकर ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। तांबे की अचानक और अकाल मृत्यु से बहुत दुखी हैं। कोरोना की वजह से 32 वर्षीय अनंत तांबे की मौत हो गई। वे अतिरिक्त पीएस के रूप में कार्यरत थे। एक युवा और तेजस्वी आईआरएस अधिकारी को खोने का दुख है। मेरी प्रार्थना उनके परिवार के साथ है। तांबे एक अच्छे अधिकारी के रूप में प्रसिद्ध थे। केंद्र में प्रतिनियुक्ति में जाने से पहले वे पुणे में तैनात थे।