भाजपा के एक और विधायक के खिलाफ बलात्कार का आरोप

लखनऊ। समाचार एजेंसी

विधायकों के खिलाफ बलात्कार जैसे संगीन मामलों से सत्तादल भाजपा को भारी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिसौली से भाजपा विधायक कुशाग्र सागर पर बलात्कार का गंभीर आरोप लगा है। उनकी नौकरानी की बेटी का आरोप है कि, विधायक ने शादी का झांसा देकर दो साल तक बलात्कार किया और अब शादी करने से इंकार कर रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी का है, जहां विधायक कुशाग्र का एक निजी आवास है। पीड़िता का आरोप है कि विधायक 17 जून को दूसरी लड़की से शादी कर रहा है। पीड़िता ने एसएसपी कलानिधि नैथानी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने सीओ थर्ड को सौपी मामले की जांच सौंप दी है। कुशाग्र सागर भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष मौर्य उर्फ़ राजू को 10688 वोटों से हराया।