अलग पुलिस आयुक्तालय शुरू होने के बाद भी असुरक्षितता कायम

पिंपरी। समाचार ऑनलाइन

डबल गैंगरेप, छेड़छाड़, मासूम की हत्या जैसी वारदातों की सर्व साधारण सभा में पड़ी छाप

हिंजवड़ी डबल गैंगरेप, होस्टल में घुसकर छेड़छाड़ और पिंपरी में गुरुवार की सुबह उजागर हुई 7 वर्षीय बच्ची की हत्या की वारदात की छाप आज पिंपरी चिंचवड़ मनपा की सर्व साधारण सभा पर भी नजर आयी। इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए सभा आधा घन्टे के लिए स्थगित की गई। इस स्थगन प्रस्ताव पर हुई चर्चा में नगरसेविकाओं ने शहर में महिला अत्याचार की बढ़ती वारदातों पर गहरी चिंता जताई। पिंपरी चिंचवड़ शहर के लिए अलग पुलिस आयुक्तालय शुरू होने के बाद भी असुरक्षितता का माहौल कायम रहने जैसी तीखी प्रतिक्रिया सत्तादल भाजपा की नगरसेविकाओं ने भी व्यक्त की।

[amazon_link asins=’B0748N96R5,B0146QJTDC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’083a3cfa-c240-11e8-b5c8-e30f5318b143′]

बीड तालुका के वांगी गाँव के केंद्रीय प्राथमिक स्कूल में जहरीला खाना

हिंजवड़ी पुलिस थाने की सीमा में कासरसाई में 12 साल की दो मासूम बच्चियों के साथ गैंगरेप की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना की शिकार एक बच्ची ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले एक किशोर उम्र के लड़के को हिरासत में लेने के साथ कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद हिंजवड़ी में ही एक आईटी कर्मचारी रही युवती के साथ होस्टल के उसके कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने में टालमटोल किये जाने की बात सामने आने के बाद एक एपीआई को कंट्रोल रूम में तबादला कर दिया गया। ये घटनाएं ताजा ही है कि आज सुबह पिंपरी के एचए कंपनी के ग्राउंड में एक सात साल की बच्ची की लाश मिलने से खलबली मच गई। माना जा रहा है कि दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर लाश को यहां फेंका गया होगा।
[amazon_link asins=’B07319ZHQY,B07DWV3THZ,B07797JJDB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’ff352086-c23f-11e8-92b1-07add4964802′]

इन घटनाओं की छाप आज दोपहर मनपा की सर्व साधारण सभा पर भी नजर आयी। सत्तादल की वरिष्ठ नगरसेविका सीमा सावले ने इन घटनाओं की कड़ी निंदा की और मृत बच्चियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सभा आधा घन्टे के लिए स्थगित करने का प्रस्ताव दिया। आशा शेंडगे ने इसका समर्थन किया वहीं इन मसलों पर चर्चा की मांग पूर्व महापौर व राष्ट्रवादी कांग्रेस की वरिष्ठ नगरसेविका मंगला कदम ने की। शहर में अपराध की रोकथाम और सुरक्षित माहौल के लिए अलग पुलिस आयुक्तालय शुरू किया गया, मगर उसके बाद भी असुरक्षितता खासकर महिलाओं में असुरक्षा का माहौल कायम है।

[amazon_link asins=’B0748N96R5,B078GLXMDY’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’49a2a00c-c240-11e8-8e07-6150fe45ed45′]

पुलिस आयुक्तालय में न स्टाफ है, न गाड़ियां हैं, न संसाधन। शिकायत के लिए फोन करने पर यह सब कारण बताये जाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि सरकार क्या कर रही है। पढ़ाई या कामकाज के लिए घर से बाहर निकलने वाली महिला घर लौट सकेगी या नहीं? इसकी कोई गारंटी नहीं रही। सीसीटीवी से पुलिस ट्रैफिक सिग्नल तोड़नेवालों के घर पहुंच रही है फिर अपराधियों तक क्यों नहीं? यह सवाल उठाते हुए कदम ने पुलिस आयुक्त के साथ सर्वदलीय बैठक लेने की मांग की।

[amazon_link asins=’B078FZJD5F,B07FGDSRT9,B07DWSTT58′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’f0049361-c23f-11e8-b73f-5b70ae1ff0ca’]

भाजपा नगरसेविका सीमा सावले ने भी पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के नाते हमारी भी कुछ जिम्मेदारी है। शिवसेना की मीनल यादव ने कहा कि आज मनपा में विपक्षी नेता दत्ता साने कुत्ते लाने वाले हैं यह पता चलने के साथ जितना कड़ा पुलिस बंदोबस्त मनपा में तैनात किया गया उतना शहर में भी किया जाय काफी असर होगा। भाजपा की सुजाता पालांडे ने मनपा के सांस्कृतिक भवन, अन्य इमारतों की सुरक्षितता का मुद्दा उठाया। एचए मैदान डंपिंग ग्राउंड बनकर रह गया है।

[amazon_link asins=’B07DWV3THZ,B07797JJDB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6f3d3e2d-c240-11e8-aae8-1515bca45465′][amazon_link asins=’B07DWV3THZ,B07797JJDB’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’6ff39582-c240-11e8-9eae-3d0dcedfb14a’]

उसकी ओर ध्यान दिया गया होता तो पिंपरी की घटना शायद न घटती। राष्ट्रवादी के वरिष्ठ नगरसेवक भाऊसाहब भोईर ने आरोप लगाया कि हफ्ताखोरी के चलते पुलिस के प्रति विश्वसनीयता कम हो गई है। पुलिस आयुक्तालय को गाड़ियों की आपूर्ति के लिए बड़े ठेकेदारों की मदद ली जाय, इसके लिए विपक्ष के नाते साथ देने का भरोसा दिलाया। सभागृह नेता एकनाथ पवार, नगरसेवक राजू बनसोडे, बालासाहेब ओव्हाल ने भी इस चर्चा में हिस्सा लिया।