Anti Corruption Pune | पिंपरी के बाद अब पुणे मनपा का बड़ा अधिकारी एंटी क्रप्शन के जाल में, मची खलबली

 
 

पुणे, 24 अगस्त : Anti Corruption Pune | पिंपरी-चिंचवड़ (pimpri-chichwad) मनपा में पुणे के एंटी क्रप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) दवारा  जाल बिछाकर बड़ी कार्रवाई करने की घटना अभी ठंडी भी नहीं पड़ी है कि इसी बीच पुणे मनपा (Anti Corruption Pune) के डिप्टी इंजीनियर को 40 हज़ार रुपए की रिश्वत (bribe) लेते पकड़ा गया है।  इस घटना से खलबली मच गई है।

पकडे गए डिप्टी इंजीनियर का नाम सुधीर विट्ठलराव सोनवणे है।  पिंपरी मनपा में कुछ दिन पहले एसीबी ने कार्रवाई करते हुए स्थाई समिति के अध्यक्ष ऐड. नितिन लांडगे और उनके पीए सहित चार लोगों को रिश्वत लेते पकड़ा था।  सोमवार को ऐड. नितिन लांडगे की अंतिरम जमानत मंजूर हो गई।
पुणे एसीबी के पुलिस सुप्रीटेंडेंट राजेश बनसोडे, अपर सुप्रीटेंडेंट सूरज गुरव, अपर सुप्रीटेंडेंट श्रीहरि पाटिल के मार्गदर्शन में पुणे एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने यह कार्रवाई की है।  इस मामले में केस दर्ज किया गया है।  एसीबी के अधिकारी मामले की जांच कर रहे है.

 

Pune Weather Forecast | पुणे में तापमान बढ़ने की संभावना

पुणे में पिछले कुछ दिनों से बारिश ने ब्रेक लिया है। बादल छाए रहने और हवा में आद्रता में भी कमी आई है। इसलिए मौसम विभाग (weather department) ने अनुमान लगाया है की है कि शहर और इसके आसपास के इलाकों में गर्मी बढ़ेगी (Pune Weather Forecast) । शहर में सोमवार को अधिकतम तापमान (pune maximum temperature) सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शहर में सुबह से ही आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। पिछले दो दिनों में नमी 91 फीसदी से घटकर 81 फीसदी पर आ गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार वातावरण में इस बदलाव के कारण पारा के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

राज्य की सावन की बूंदों की हाजिरी

राज्य में कई स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ भारी बारिश और शुष्क मौसम हुआ है। कुछ क्षेत्रों में, धूप-छांव के खेल में कभी-कभी सावन की बूंदे भी बरस जाती है। अगले चार-पांच दिनों तक राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है।