बॉलीवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की ‘प्रेग्नेंसी’ को लेकर बड़ी ख़बर आयी सामने

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सबसे चर्चित कपल में से एक है। दोनों अक्सर सुर्खियों में बने रहते है। मौजूदा समय में अनुष्का के पास कोई बड़ी फिल्म नहीं है। वहीं विराट कोहली वेस्टइंडीज़ दौरे पर है। इस बीच अनुष्का के फिल्मों से कुछ दिन दूर रहना लोग उन्हें इसकी वजह पेग्नेंसी से जोड़ रहे है। कुछ समय से ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। इससे जुड़े अलग-अलग तरह की तस्वीरें भी काफी वायरल हो रही हैं, जिनमें ऐक्ट्रेस प्रेग्नेंट नजर आ रही हैं। हालांकि, अब इस मामले को लेकर खुद अनुष्का शर्मा ने बात की है।

image.png

यह सब महज अफवाह है। अनुष्का ने ना केवल इन खबरों का खंडन किया बल्कि इस तरह की खबरें फैलाने वालों पर भी जमकर निशाना साधा। एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों को सिलेब्रिटीज को आजादी से उनकी जिंदगी जीने देना चाहिए। अनुष्का ने कहा कि एक एक्ट्रेस शादी करती है और लोग उसके बारे में यही बात करते हैं, क्या ये प्रेग्नेंट हैं? अगर वो किसी को डेट कर रहे हैं तो लोगों का सवाल होता है कि ये शादी करने वाले हैं या नहीं? यह गलत है।

image.png

अनुष्का ने आगे अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘किसी ने अगर ढीले कपड़े पहने हैं, क्योंकि वो ट्रेंडी हैं, तो भी उन्हें लेकर कहा जाएगा कि वो प्रेग्नेंट हैं। आप इसका कुछ नहीं कर सकते, केवल इग्नोर कर सकते हैं।’ अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आईं थीं।

image.png