हंसी-मजाक के चलते दो दोस्तों में हुआ वाद विवाद, एक पर चाकू से हमला

पुणे । समाचार ऑनलाइन

दो दोस्तों के बीच चली रही हंसी मजाक एक दोस्त को भारी पड़ गई। हंसी मजाक के चलते दो दोस्तों में वाद विवाद होने की वजह से एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एक शख्स गंभीर रुप से घायल है। यह घटना बुधवार दोपहर एक बजे के करीब कल्याणीनगर में घटी। येरवडा पुलिस ने इस मामले में एक को गिरफ्तार किया है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’37ee3afe-ce13-11e8-8c35-b9368c5e66eb’]

शहादाब उर्फ सद्दाम अंसारी (29, वडगांवशेरी) को गिरफ्तार किया गया है। सचिन मच्छिंद्र मान इस घटना में गंभीर रुप से घायल हुआ है। येरवडा पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज करवायी है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार आरोपी और जख्मी यह दोनों दोस्त हैं। बुधवार को कल्याणीनगर स्थित एबीसी बार एण्ड रेस्टोरेंट के मेन गेट के सामने दोनों रुके हुए थे। दोनों के बीच हंसी मजाक चल रहा था। आरोपी को काफी गुस्सा आया और उसने सचिन पर चाकू से हमला कर दिया। सचिन के कान पर हमला कर आरोपी ने गाली गलौज कर मारपीट की। इस घटना में सचिन मान गंभीर रुप से घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही येरवडा पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुई थी।

[amazon_link asins=’B077JSBYWY,B01LNUYYZC’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4c77f3bc-ce13-11e8-8c39-8ddcd12ee7c5′]