मलाइका का रास्ता रोकते ही फोटोग्राफर्स पर भड़के अर्जुन

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। दोनों की जल्द शादी करने की खबरें भी तेजी से फ़ैल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इसी हफ्ते गोवा में शादी करने वाले है। हालांकि इस खबर की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस बीच हाल ही एक और खबर सामने आई है। दरअसल अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा का रास्ता रोकने पर फोटोग्राफर्स के एक ग्रुप को लताड़ लगाई। वैसे देखा जाए तो ऐसे मौके कम ही आए हैं जब अर्जुन इस तरह भड़के हों। मगर इस बार उन्होंने फोटोग्राफर्स की क्लास ले ली। खबर है कि दोस्तों के साथ डिनर डेट पर पहुंचे मलाइका और अर्जुन की तस्वीरें लेने के लिए जब फोटोग्राफर्स पहुंचे तो उन्होंने अनजाने में मलाइका का रास्ता रोक दिया। यह देखकर अर्जुन भड़क गए और फोटोग्राफर्स की क्लास लगाई।

मलाइका और अर्जुन का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों को कई बार पार्टीज में और हॉलिडे पर एक साथ स्पॉट किया गया है। आने वाली फिल्मों की बात करें तो अर्जुन कपूर जल्द ही फिल्म पानीपत में नज़र आएंगे। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशन फिल्म में संजय दत्त और कृति सेनन भी लीड रोल में नज़र आएंगे। जो कि 6 दिसंबर को रिलीज होगी।