अर्जुन-मलाइका :अर्जुन से शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा का बड़ा बयान 

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा फिर से एक बार सुर्खियों में आ गए है। दरअसल अर्जुन से शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। मलाइका ने एक टीवी मीडिया से बातचीत में कहा है कि ‘अर्जुन के साथ शादी की अफवाहें महस अफवाह हैं। हम शादी नहीं कर रहे हैं, हम दोनों जैसे भी है बहुत खुश हैं’।

image.png

मलाइका ने आगे कहा कि ‘मीडिया में हम दोनों की शादी को लेकर कई तरह की अफवाह चलती रहती है। लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि इस तरफ की किसी भी अफवाह को हवा बिल्कुल न दें। मीडिया को लोगों को भ्रमित नहीं करना चाहिए। बता दें कुछ दिन पहले ऐसी खबर चल रही थी कि अर्जुन-मलाइका जल्द शादी करने वाले है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। उन्हें कई बार लेट नाईट पार्टियों में भी देखा जाता है। दोनों को फैंस काफी प्यार भी करते है। वहीं कुछ लोग ट्रोल भी करते है।

image.png

मलाइका ने की अर्जुन कपूर की तारीफ – 
मलाइका ने कुछ दिनों पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान ये बताया था कि वो अर्जुन की किस बात पर अट्रैक्ट हैं। मलाइका ने कहा था कि ‘जो आपको समझता है उसके बारे में ये पता करना मुश्किल है। अर्जुन मुझे बहुत अच्छे से समझते हैं। अर्जुन मुझे हंसाते हैं और वो मुझे पूरी तरह जानते हैं, बस यही मुझे उनमें सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करता है।’

image.png