अर्जुन ने मलाइका संग अपने रिश्ते को किया ऑफ‍िश‍ियल!

 मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बने हुए है। दोनों को हाल ही में इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक दूसरे का हाथ थामें नजर आए। दोनों की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। एक दूसरे के हाथ थामे ये तस्वीरें उनके र‍िश्ते को भी ऑफ‍िश‍ियल कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है। पिछले दिनों दोनों की शादी के भी चर्चे जोरों पर थे।

Image result for malaika and arjun kapoor

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने मलाइका संग अपने रिश्ते को कुबूल किया है। अर्जुन ने इंटरव्यू में बताया कि ‘वो और मलाइका इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की स्क्रीनिंग के दौरान इसलिए एक साथ सामने आए, क्योंकि उन्हें लगता है कि मलाइका और उनके रिश्ते को लेकर मीडिया हमेशा काफी सपोर्टिव, सच्ची और सभ्य रही है। मीडिया मलाइका और उनके रिश्ते को समझती है, जिसे देखकर उन्होंने मलाइका संग अपने रिश्ते को स्वीकारने में कंफर्टेबल महसूस कराया’ | आगे अर्जुन ने बताया कि ‘हम मीडिया को देखकर कभी नहीं भागे, हम हमेशा अपने रिश्ते को सबके सामने रखे है। अर्जुन ने यह भी कहा कि वो अपने रिश्ते को नेचुरल और नॉर्मल रखना चाहते हैं, क्योंकि वो कुछ गलत नहीं कर रहे हैं।

Image result for malaika and arjun kapoor

अर्जुन कपूर की फिल्मों की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ रिलीज हुई है। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन उम्मीद है कि अर्जुन की आने वाली फिल्म पानीपत बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करेगी। इस फिल्म में अर्जुन के साथ संजय दत्त भी नज़र आएंगे।

Related image