नाबालिग लड़की को भगानेवाला दिल्ली से गिरफ्तार : हडपसर पुलिस की कार्रवाई

पुणे समाचार ऑनलाइन-हडपसर से एक 17 साल की लड़की को भगाकर ले जानेवाले आरोपी को हडपसर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 7 दिसंबर को दिल्ली पुलिस की मदद से जाल बिछाकर गिरफ्तार किया है। गणेश बालनाथ गोरे (23, मांजरी) को गिरफ्तार किया गया है। गणेश गोरे ने 17 अगस्त को हडपसर स्थित एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था। लड़की के घरवालों ने हडपसर पुलिस स्टेशन में गोरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया था।

पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरु की थी। लेकिन आरोपी ने इस दौरान किसी भी बैंक से व्यवहार नहीं किए थे। जिसकी वजह से पुलिस को आरोपी को ढूंढने में दिक्कत हो रही थी। पुलिस उपनिरीक्षक प्रताप गिरी को खबरी द्वारा और तकनीकी विश्लेषण के जरिे जांच किया। इस दौरान आरोपी यह उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, जम्मूकश्मीर, दिल्ली इन राज्यों में लड़की को लेकर घूमने की जानकारी मिली थी।

आरोपी लड़की को लेकर दिल्ली में आने की जानकारी हडपसर पुलिस को मिली थी, पुलिस ने दिल्ली से दो दिन में आरोपी की खोज की। आरोपी और पीड़ित लड़की सुल्तानपुर में होने की पुष्ठि हुई थी। हडपसर पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से दोनों को हिरासत में लिया। आरोपी गोरे को दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली कोर्ट से ट्रान्जिट रिमांड लेकर पुणे में लाया गया था। आरोपी को पुणे के कोर्ट में पेश किया गया, 15 दिसंबर तक पुलिस कस्टडी सुनायी गई है।

यह कार्रवाई परिमंडल -5 के पुलिस  उपायुक्त प्रकाश गायकवाड, सहायक पुलिस आयुक्त सुनिल देशमुख, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनिल तांबे, पुलिस निरीक्षक (क्राइम) शिवाजी शिंदे, हमराज कुंभार के मार्गदर्शन में पुलिस उप निरीक्षक प्रताप गिरी, पुलिस कॉन्स्टेबल सुशांत गायकवाड, महिला पुलिस सिपाही छाया भिसे की टीम ने दिल्ली पुलिस की मदद से कार्रवाई की।