राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बनेंगे कांग्रेस के नए अध्यक्ष, जल्द किया जायेगा ऐलान !

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा की प्रचंड जीत का जहां-जहां वाहवाही हो रही है वहीं देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस अपनी अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। हार के बाद से राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता व प्रवक्ता मीडिया से दूर-दूर नज़र आ रहे है। पिछले काफी समय से कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर तरह-तरह के सवाल खड़े हो रहे है। अध्यक्ष पद से राहुल खुद इस्तीफे की पेशकश कर चुके है। हालांकि पार्टी ने अब तक उनके इस्तीफा को स्वीकार नहीं किया है।

इससे जुड़ी अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मौजूदा समय में राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत का नाम सामने आ रहा है। राहुल गांधी की जगह पर नए अध्यक्ष अशोक गहलोत को पार्टी कमान सौंप सकती है। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस के सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने अशोक गहलोत के नाम पर मोहर लगा दी है और अब बस औपचारिक ऐलान किया जाना ही बाकी है। हालांकि अभी तक ये साफ नहीं हो सका है कि अशोक गहलोत अकेले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे या उनकी मदद के लिए कई कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे।

कांग्रेस की ओर से अशोक गहलोत के नाम की चर्चा के बाद अब ये भी साफ हो गया है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस बहुत जल्द अध्यक्ष पद के नाम का ऐलान कर सकती है। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत के नाम पर हामी भर दी है। गहलोत ने बुधवार को राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनसे पार्टी प्रमुख बने रहने का आग्रह भी किया था, लेकिन राहुल गांधी अब पार्टी के अध्यक्ष पद पर बने नहीं रहना चाहते हैं। राहुल गांधी ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनकी जगह पर प्रियंका गांधी के नाम पर भी विचार नहीं किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, राहुल अगले एक से डेढ़ साल तक कांग्रेस अध्यक्ष पद से दूर रहेंगे। अगर ऐसा होता है तो कांग्रेस के ऊपर लगे वंशवाद खत्म हो जायेगा।

गहलोत को इसका मिला फायदा –
संगठन चलाने का पुराना अनुभव रहा है। साल 2017 में गुजरात असेंबली चुनावों में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के पीछे उन्हीं का प्रयास माना गया। पिछड़ी जाति से आते हैं। कांग्रेस को अगर खोया जनाधार वापस पाना है, तो इसी समुदाय से वोट फिर हासिल करने की बड़ी चुनौती है। गहलोत का सोनिया और राहुल गांधी से बेहतर रिश्ते हैं। इसके अलावा कांग्रेस के अन्य नेताओं से भी उनके समीकरण ठीक हैं।

फिर कौन बनेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री –
अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने के बाद राजस्थान की कमान उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को दी जा सकती है। हाल के समय में गहलोत और पायलट गुट के बीच विवाद की कई खबरें आई हैं। पार्टी को लगता है कि गहलोत के अध्यक्ष बनने से यह समस्या भी दूर हो जाएगी।