छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए की मारपीट

पिंपरी। संवाददाता : स्कूल से घर लौट रही एक स्कूली छात्रा के साथ छह सीटर रिक्शा में छेड़छाड़ करते हुए मारपीट किये जाने की घटना चाकण में घटी है। बुधवार की शाम सवा पांच बजे म्हाळुंगे में घटी इस घटना को लेकर गणेश धर्माले नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ एक 13 वर्षीय छात्रा ने चाकण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित छात्रा बुधवार की शाम स्कूल से घर जाने निकली। घर जाने के लिए सिक्स सीटर में बैठी, तब आरोपी गणेश उसमें पहले से बैठा था। उसने पीड़िता के साथ दुर्व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने प्रतिकार किया तो उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की। पीड़िता की शिकायत के आधार पर चाकण पुलिस ने गणेश के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।