सहायक पुलिस निरीक्षक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

समाचार ऑनलाइन – जालना में एक सहायक पुलिस निरीक्षक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। जालना जिले के गोंदी पुलिस स्टेशन में कार्यरत में सहायक पुलिस निरीक्षक ने खुद को गोली मार ली। इस घटना से पूरे जालना शहर में हडकंप मच गई है। खुदकुशी करने की वजह अब तक पता नहीं चल सकी।
सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल परजणे ने खुदकुशी की है। बीड जिले के शिरूर तहसील के खालापुरी के निवासी थे। खुदकुशी क्यों की, इस पर इलाके में चर्चा चल रही है। सहायक पुलिस निरीक्षक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी करने की घटना का पता चलते ही वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए। सहायक पुलिस निरीक्षक का स्वभाव काफी मिलनसार था। उनके खुदकुशी की खबर सुनते ही किसी को यकीन नहीं हो रहा था।
अंबड तहसील के गोंदी पुलिस स्टेशन में सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल परजणे ने दस बजे के करीब गोंदी गांव में अपने रुम में सर्विस रिवाल्वर से सिर पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली।