मणिपुर विधानसभा परिसर में हुआ हमला

इंफाल | समाचार ऑनलाइन – मणिपुर विधानसभा परिसर में संदिग्ध उग्रवादियों के हथगोले से हमला कर दिया। यह हालमा उग्रवादियों ने शुक्रवार को किया। इस हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान के साथ ही तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों को तुरंत रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि खबरों के अनुसार घायलों की हालत खतरे से बाहर है। प्रशासन ने घटनास्थल से हथगोला भी बरामद किया है। जिसे विशेषज्ञों ने नष्ट कर दिया है।
इस मामले में पुलिस ने बताया कि यह हमला सुबह 5:55 बजे के आसपास इमारत के सुरक्षा द्वार पर किया गया। इसमें बीएसएफ का 1 जवान और 2 अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।  गृह मंत्रालय ने कहा कि इन समूहों ने भारत से अलग होकर एक अलग मणिपुर राज्य बनाने के अपने मकसद को खुलकर व्यक्त किया है।  उन्होंने अपने मकसद को हासिल करने के लिए सशस्त्र तरीके अपनाये हैं और सुरक्षा बलों, पुलिस तथा सरकारी कर्मचारियों पर हमले किये हैं। घटनास्थल पर प्रशासन लगातार नज़र बनाये रखा है। मामले की जांच की जा रही है।