पुरानी रंजिश के चलते दो लोगों पर हुआ खूनी हमला

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन
दापोडी, जयभीमनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कोयता से हमला कर जान से मारने की कोशिश की गई। यह घटना गुरुवार दोपहर 3.30 बजे के करीब कुलकर्णी चाल में घटी।
इस मामले में अभिषेक राजू चव्हाण (26, दापोडी) ने भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दायर करवायी है। आल्या उर्फ एलवीन रवि राजगोपाल (19, दापोडी) के खिलाफ अपराध कर गिरफ्तार किया गया है।
[amazon_link asins=’B075FY4RWK,B07417987C’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’e2f0b9eb-adab-11e8-a6e4-bf2f3c7afac8′]
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार आल्या की अभिषेक और मौसेरे भाई ऋतिक दिलीप संकपाल के साथ पिछले कुछ दिनों पहले मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। पुरानी रंजिश के चलते अभिषेक की सिर और बांए हाथ पर कोयता से वार किया गया। साथ ही ऋतिक के बाएं कंधे पर वार किया गया। जिसमें अभिषेक और ऋतिक दोनों गंभीर रुप से घायल हुए। दोनों को तुरंत इलाज के लिए हॉस्पिटल में भरती कराया गया है। भोसरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और भोसरी पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील गाडे जांच कर रहे हैं।