Aurangabad News : इंजीनियरिंग के छात्र ने बाथरूम में लगाई फांसी

औरंगाबाद : ऑनलाइन टीम – उच्च शिक्ष के लिए शहर में आये एक युवक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना नागेश्वरवाडी में घटी। मृतक युवक ने नागेश्वरवाडी में एक घर के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम सागर पोपटराव पोळ (22, नि. पोळशंकरपूर, गंगापूर, ह. मु नागेश्वरवाडी, औरंगाबाद) है। रिश्तेदारों के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के कारण युवक ने आत्महत्या कर ली।

सागर इंजनियरिंग की पढाई के लिए शहर में आया था। वह नागेश्वरवाडी परिसर में एक घर में रहता था। कुछ दिनों से सागर का परिवार के साथ विवाद चल रहा था। जिससे वह निराश था। और आखिकार सागर ने गुरुवार सुबह फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में क्रांती चौक पुलिस थाने में अकस्मात मौत दर्ज की गयी। आगे की जांच सहाय्यक फौजदार डी. जे. शिंदे कर रहे है।