Ayodhya Case : अयोध्या में प्रभु राम के जन्म को लेकर कोई विवाद नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुना रहा है।  देशभर में इसे लेकर हाई अलर्ट है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विभिन्न धर्म गुरुओं ने लोगों से शांति बनाए रखने तथा अदालत के फैसले का सम्मान करने की अपील की है। फैसले से पहले देश के कुछ हिस्सों में एहतियात के तौर पर धारा 144 लगाई गई है।

https://twitter.com/ANI/status/1193037162230403073

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि लोग विवादित स्थल के अंदरूनी हिस्से को ही राम जन्म भूमि मानते हैं। अंदरूनी  हिस्से में हमेशा से पूजा होती थी। अयोध्या राम की जन्मभूमि इस पर सवाल नहीं। इसका किसी ने विरोध नहीं किया। हिंदू आस्था गलत होने के प्रमाण नहीं। हिंदू अयोध्या को भगवान राम की जन्मभूमि मानते हैं, उनकी धार्मिक भावनाएं हैं, मुसलमान इसे बाबरी मस्जिद कहते हैं। हिंदुओं का विश्वास है कि भगवान राम का जन्म निर्विवाद रूप से यहां हुआ था। हिंदुओं की आस्था और विश्वास है कि भगवान राम का जन्म गुंबद के नीचे हुआ था। कोर्ट ने ये भी कहा कि विवादित स्थल पर हमेशा से पूजा होती आई है। हिंदू वहां सीता की रसोई भी मानते हैं।