बुरे फंसे संजय राठोड़… मंत्री पद से देंगे इस्तीफ़ा?

मुम्बई : पूजा चव्हाण आत्महत्या के बाद राज्य में खलबली मची हुई है। इस मामले में शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार के वन मंत्री संजय राठोड़ बुरी तरह से फंस गये हैं। जब से उन पर आरोप लगा है तब से वे गायब हैं, ऐसे में उनपर इस्तीफा देने का दबाब बन रहा है। अब गुरुवार को उनके द्वारा इस्तीफ़ा देने की सम्भावना है।

पूजा आत्महत्या कांड के बाद से सोशल मीडिया पर दबी आवाज़ में चर्चा शुरू हुई थी। उसके बाद विपक्षी पार्टी भाजपा ने इस मामले में संजय राठोड़ को घेरने की कोशिश की। आरोप लगने के बाद से संजय राठोड़ सामने नहीं आये हैं। अब विरोधियों और अपनी पार्टी के एक गुट का दबाब बढने के कारण राठोड़ के मंत्री पद से इस्तीफ़ा देने की चर्चा है।

विरोधियों द्वारा आवाज़ उठाने के बाद पार्टी में भी आवाज़ उठने लगी कि अगर पार्टी और सरकार उनकी वजह से परेशानी में आती है तो उन्हे इस्तीफा दे देना चाहिए। बंजारा समाज और पूजा चव्हाण के परिवार ने संजय राठोड़ को क्लीन चिट दे दी है। ऐसे में उद्धव ठाकरे दुविधा की स्थिति में दिख रहे हैं। दूसरी ओर पार्टी में ये भी चल रहा है कि अगर धनंजय मुंडे से इस्तीफ़ा नहीं लिया तो फिर संजय राठोड़ से इस्तीफा क्यो मांगा जाये। अगर ऐसा हुआ तो विरोधी बात बात पर इस्तीफ़ा मांगते रहेंगे।

ऑडियो क्लिप में पूजा चव्हाण की आवाज़ नहीं

लहु चव्हाण ने कहा कि पूजा के आत्महत्या संदर्भ में जो ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है वो पूजा की नहीं है। हमने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी है। इसलिए हमे और हमारे परिवार को बदनाम कर हमें दुख ना दें। इस प्रकरण में जिस मंत्री के नाम जोड़े जा रहे हैं वो संजय राठोड़ पूजा के पिता समान हैं।

मोबाईल और लैपटॉप में कई संदेहजनक चीजें

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि पूजा के लैपटॉप और मोबाईल में कई संदेहजनक चीजे मिली है। पुलिस ने मोबाइल और लैपटॉप जब्त किया है। इसलिए पुलिस उसकी जानकारी दे नहीं तो अगले 2-3 दिन में यह जानकारी बाहर आ ही जायेगी।

कौन है पूजा चव्हाण

22 वर्षीय पूजा परली की रहनेवाली थी। पूजा की पांच बहनो में से 4 की शादी हो चुकी थी। फेसबुक और इंस्टा पर पूजा के लाखों फैन थे। 1 महीने पहले ही पूजा पुणे इंग्लिश स्पीकिंग क्लास के लिए आयी थी। अपने भाई और दोस्त के साथ किराये के फ्लैट में रहती थी। गैलरी से कूद कर उसने अपनी जान दे दी।