Bank Holidays : मार्च महीने में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, 8 मार्च में लगातार 8 दिन रहेंगे बंद

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अगर आप अगले महीने अपने बैंक कार्य को करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। मार्च में बैंकों में लगातार 8 दिन छुट्टी है। त्योहार और बैंकों की प्रस्तावित हड़ताल पर नजर डालें तो मार्च माह के दौरान बैंकों में कुल 13 दिन कामकाज नहीं होगा। सरकारी बैंकों का कामकाज 8 मार्च से 15 मार्च तक लगातार आठ दिनों के लिए ठप रह सकता है।

दरअसल 8 मार्च को रविवार है बैंकों की छुट्टी है, इसलिए इस दिन बैंक नहीं खुलेंगे। वहीं, 9 मार्च को होलिका दहन के दिन देश के कुछ स्थानों पर बैंक बंद रहेंगे और कुछ स्थानों पर खुलेंगे। होलिका दहन के अगले दिन 10 मार्च को होली का राष्ट्रीय अवकाश है। इस दिन देश भर में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 11, 12 और 13 मार्च को सरकारी बैंकों की यूनियनों के नेतृत्व में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। जिस वजह से इन तीन दिन देश भर में सरकारी बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही बैंकों की हड़ताल खत्म होने के बाद 14 मार्च को दूसरा शनिवार है, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे और फिर आठवें दिन यानी 15 मार्च को रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। इस तरह देश भर में 8 मार्च से 15 मार्च तक बैंकिंग परिचालन बाधित हो सकता है। इसके अलावा और भी कुछ-कुछ छुट्टियां रहेगी।

मार्च महीने में कुल 13 दिन बैंक रहेंगे बंद –


1.  एक मार्च को रविवार की छुट्टी,

2.  आठ मार्च को रविवार

3. नौ मार्च को होलिका दहन

4. 10 मार्च को होली की छुट्टी

5. 11 मार्च को हड़ताल

6. 12 मार्च को हड़ताल

7. 13 मार्च को भी बैंककर्मियों की प्रस्तावित हड़ताल

8. 14 मार्च को महीने का दूसरा शनिवार

9. 15 मार्च को रविवार को छुट्टी

10. 22 मार्च को रविवार

11. 25 मार्च को गुड़ी पड़वा/उगादी/तेलुगु नव वर्ष

12. 28 मार्च अंतिम शनिवार

13.  29 मार्च रविवार