बेहतर प्रदर्शन से बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 74 करोड़ रुपए का मुनाफा

पुणे : समाचार ऑनलाइन – बेहतर प्रदर्शन के चलते बैंक ऑफ महाराष्ट्र में वित्त वर्ष 2018-19 की आखिरी तिमाही में 74 करोड़ रुपए का मुनाफा हासिल किया है। उत्कृष्ट रिटर्न देने वाले एसेट्स पर जोर देने से यह संभव हुआ। यह जानकारी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मुख्याधिकारी ए।एस। राजीव ने बैंक के शिवाजीनगर स्थित लोकमंगल मुख्यालय में आयोजित पत्रकार-वार्ता में दी। इस अवसर पर बैंक के एक्जिक्यूटीव डायरेक्टर ए।सी। राउत, मैनेजिंग डायरेक्टर ए।एस। राजीव और एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हेमंत टामटा भी उपस्थित थे।

डीएसके डेवलपर को दिए कर्ज मामलों से गत दो साल बैंक कुछ मुश्किल में थी, लेकिन गत साल भर विभिन्न मोर्चों पर बैंक अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आने वाले दिनों में मुनाफे में और बढ़ोतरी होगी तथा शेयर होल्डर से लेकर खाताधारकों तक सभी स्टेक होल्डर्स के हितों की रक्षा होगी। एवं बैंक मजबूत स्थिति में आएगा। यह विश्वास राजीव ने व्यक्त करते हुए कहा, ङ्गङ्घरूरल और सेमी रूरल क्षेत्र से बैंक को अच्छा व्यवसाय मिलता है। ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स में 19 से 16 प्रतिशत कटौति हुई है। आईएल एंड एफे जैसे मामलों में भी बैंक में पर्याप्त प्रावधान करने से जोखिम नहीं रही। नैशनल कंपनी लॉ ट्रीबुनल के पास विभिन्न मामलों में हमारे 10 हजार करोड़ रुपए फंस गए हैं। यह राशि वापस पाने में थोड़ा समय लगेगा। विशेष ध्यान देकर हम बकाया कर्ज वसूली कर रहे हैं।

सूखे के हालात होने से कृषि क्षेत्रों को दिए कर्ज में से कुछ राशि बकाया रहना स्वाभाविक है। हालांकि इस साल अच्छे मानसून से हालात सुधरेगा। यह अपेक्षा व्यक्त करके उन्होंने कहा, ङ्गङ्घमहाराष्ट्र ग्रामिण बैंक द्वारा हम कृषि क्षेत्र को अच्छा क्रेडिट सप्लाई कर रहे हैं। इसके लिए बैंक ने 125 विशेष अधिकारियों की टीम स्थापित की है। हमारा नेट इंटरेस्ट मार्जिन सुधरकर 2।6 प्रतिशत हो गया है।

इस साल वित्तमंत्री के हातों बैंक को एनहांस्ड एक्सेस एंड सर्विसेस एक्सीलेंस एवॉर्ड देकर सम्नानित किया गया है। साथ ही डिपार्टमेंट ऑफ ऑफिसियल लैंक्वेज की ओर से बैंक को राजभाषा किर्ती पुरस्कार से भी नवाजा गया है।