रिक्शा का नंबर लगाने को लेकर वाद विवाद के चलते रिक्शा ड्राइवर के साथ मारपीट

पुणे : समाचार ऑनलाइन – रिक्शा का नंबर लगाने को लेकर पुराने विवाद के चलते रिक्शा चालक पर जान लेवा हमला करने की घटना घटी। शराब पीने के लिए बैठने के दौरान यह घटना घटी। एक रिक्शा चालक का पीछा करते हुए दो से तीन रिक्शा चालकों ने सिमेंट के ब्लॉक से वार कर जानलेवा हमला किया है। यह घटना कात्रज देहूरोड की ओर जानेवाले बायपाय में अशोक आनंद सोसायटी के पास सोमवार रात साढ़े नौ बजे के करीब घटी है। इस घटना में रिक्शा चालक गंभीर रुप से घायल हुआ है। वरिष्ठ अधिकारियों सहित भारती विद्यापीठ पुलिस घटनास्थल में दाखिल होकर रिक्शा ड्राइवर को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भरती किया।

संदीप रामदास आरू (45, आंबेगांव पठार) घायल रिक्शा ड्राइवर का नाम है। जय पाटिल व उसके साथीदारों के खिलाफ भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार संदीप आरू और जय पाटिल व बाकी आरोपी यह स्वारगेट में रिक्शा चलाते हैं। वहां रिक्शा का नंबर लगाने को लेकर वाद विवाद हुआ था। उसके बाद सोमवार रात आरोपी और घायल रिक्शा ड्राइवर कात्रज देहूरोड बायपास मार्ग पर आए थे। वहां उन्होंने शराब पीने के लिए बैठे थे। उसके बाद उनके बीच वाद विवाद शुरु हो गया। इस दौरान जय पाटिल व उनके साथीदारों ने आरु के साथ मारपीट शुरु की। उसके बाद आरु इस मारपीट से बचने के लिए वहां से भागने लगा। उसके बाद पीछा करनेवाले रिक्शा ड्राइवर ने सड़क पर पड़े सिमेंट ब्लॉक से हमला कर दिया। जिसमें संदीप आरु गंभीर रुप से घायल हो गया था। वहां से सभी आरोपी फरार हो गए थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल में दाखिल हुई थी।