कोंढवा में हत्या के शक में शख्स को पीटा

पुणे : समाचार ऑनलाइन – पुणे के कोंढवा इलाके में हत्या करने के शक पर एक शख्स को बुरी तरह के पीटने का मामला सामने आया है। यह मामला कोंढवा पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। दो लोगों के खिलाफ मामला कोंढवा पुलिस ने दर्ज किया है। आसीफ हुसेन शेख (19) ने शिकायत दर्ज करवायी है।

पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार शहबाज शेख (28) और सलमान शेख (24) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोंढवा के फरजाना अष्पाक शेख का मर्डर शिकायतकर्ता ने किया होगा, ऐसा संदेह दोनों आरोपियों को है। जिसके चलते दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर मुंह पर फायटर मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

शिकायतकर्ता ने इस मामले में पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में अधिक जांच कर रही है। कोंढवा पुलिस स्टेशन के पुलिस उप निरीक्षक कुलाल जांच कर रहे हैं।