बीड़ : मांसाहारी खराब खाना खाने से 74 लोग बीमार 

बीड़ : समाचार ऑनलाईन – बीड़ में आयोजित एक जागरण कार्यक्रम में विषाक्त भोजन खाने से 74 लोग बीमार पड़ गए। मंगलवार की रात यह घटना घटी। सभी पीड़ितों को जिला हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। सभी मरीज खतरे के बाहर होने की जानकारी हॉस्पिटल के सूत्रों ने दी। जल्दी खाना बनाने के बाद देर रात खाना परोसा गया। गर्मी के कारण भोजन खराब होने से यह घटना घटी। ऐसी संभावना जताई जा रही है। भोजन के सैम्पल लेबोरेटरी में भेजे गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीड़ शहर धानोरा रोड क्षेत्र के निवासी बाबासाहेब गोकुले के घर में मंगलवार को जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 150 से 200 लोगों को आमंत्रित किया गया था। सभी मेहमानों के लिए बाबासाहेब ने दोपहर 12 बजे ही मांसाहार, आलू की सब्जी व बाजरी की रोटी बनवाई थी। किंतु कार्यक्रम होने के बाद रात 9 बजे खाना परोसा गया। खाना खाने के बाद लोगों को उल्टियां होने से 74 लोग बीमार पड़ गए। जिसमें महिला, पुरुष व छोटे बच्चों का समावेश हैं। जिन्हें देर रात विभिन्न गाड़ियों द्वारा हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलने पर अतिरिक्त जिला शल्यचिकित्सक डॉ। सुखदेव राठोड़ ने हॉस्पिटल में जाकर स्थिति का जायजा लिया, तथा देर रात ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश मरेवार को हॉस्पिटल में बुला लिया। उन्होंने मरीजों के बयान लेकर भोजन के सैम्पल लेबोरेटरी में भेज दिए हैं।