वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

लंदन : समाचार एजेंसी – वर्ल्ड कप के लिए अब महज 5 दिन ही बाकि है। टीम इंडिया लंदन पहुंच गयी है। अब लंदन से एक बुरी खबर सामने आ रही है। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को नेट प्रैक्टिस के दौरान विजय शंकर को चोट लग गई। जिसके बाद वह चोटिल हो गए हैं। बता दें कि आज भारत को न्यूजीलैंड के साथ अभ्यास मैच खेलना है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को अभ्यास के दौरान विजय शंकर के हाथ में चोट लगी है। अभ्यास के दौरान विजय बल्लेबाजी करते हुए पुलशॉट खेलने की कोशिश में चोटिल हुए। अभ्यास के दौरान टीम इंडिया के साथ अभ्यास के लिए गए चार गेंदबाजों में से एक खलील अहमद की गेंद पर पुल शॉट खेलने की कोशिश में विजय चूक गए और गेंद सीधे उनके हाथ ( फोरऑर्म) पर जा लगी। शंकर को विश्व कप के दौरान टीम इंडिया के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी का सबसे बड़े माना जा रहा था।

Vijay Shankar

हालांकि बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से विजय शंकर की चोट के बारे में अबतक कोई बयान जारी नहीं किया है। लेकिन चोट ने उनके पहले अभ्यास मैच में शामिल होने को लेकर जरूर सवालिया निशान जरूर खड़े कर दिए हैं। विजय शंकर की जगह भरने के लिए भारत के पास केएल राहुल, कार्तिक मौजूद है।