Instagram पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली टीवी सिलेब, सारे भारतीय टीवी सिलेब्स को छोड़ा पीछे 

समाचार आॅनलाइन – इंस्टाग्राम पर सारे भारतीय टीवी सिलेब्स को पीछे छोड़ते हुए जेनिफर विंगेट दूसरे नंबर पर पहुंच चुकी हैं। इंस्टा पर उनके अब 7 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह दिव्यांका त्रिपाठी के बाद दूसरे नंबर पर हैं।
दिव्यांका के इंस्टाग्राम पर 8.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। दिव्यांका और जेनिफर टीवी ही नहीं सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हुई है। लोगो की फैन फॉलोइंग इतनी बढ़ गयी है की इंस्टाग्राम पर सारे भारतीय टीवी सिलेब्स को पीछे करते  हुए जेनिफर विंगेट इंस्टा पर दूसरी सबसे चहेती टीवी सिलेब बन गयी है। दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं वहीं जेनिफर के फैंस भी काफी बढ़ गए हैं।
बेहद में उनका माया का रोल काफी पसंद किया गया। यह उनका अब तक का सबसे अच्छा काम माना जाता है। फिलहाल वह हर्षद चोपड़ा के ऑपोजिट बेपनाह सीरियल में जोया के रोल में नजर आ रही हैं। फैंस को उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है। इंस्टा पर 7 मिलियन पहुंचने पर उन्होंने अपना विडियो भी शेयर किया है जिसमें वह डांस करती नजर आ रही हैं।
भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री
जेनिफर विंगेट भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। यह दिखने में काफी सुंदर सेक्सी और हॉट हैं। इन्होंने कई सारे TV सीरियल में काम किया है। इन्होंने फिल्मों में अपना डेब्यू फिल्म “”अकेले हम अकेले तुम(1995)”” से किया था।इन्होंने अपना टेलीविजन डेब्यू सीरियल “”शाकालाका बूम बूम(2000-2004) से पिया का किरदार निभाकर किया था।इन्हें जी गोल्ड अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस 2013 का खिताब प्राप्त है। साथ ही साथ इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवार्ड और लायन गोल्ड अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस 2017 का खिताब भी प्राप्त है।इन्होंने साल 2012 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी और साल 2014 में इन दोनों का तलाक हो गया। जेनिफर विंगेट 1 एपिसोड करने के लिए ₹60000 की फीस चार्ज करती हैं।