श्रीनगर : समाचार ऑनलाइन – अभी-अभी जम्मू-कश्मीर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जम्मू में बस अड्डे पर एक बड़ा धमाका हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका ग्रेनेड से किया गया है।
इसमें 8 लोग घायल हो गए है। पुलिस और सुरक्षाबलों ने बस अड्डे को घेर लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलवामा हमले के बाद बड़े हमले का अलर्ट था। धमाके के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस की जांच जारी है। धमाका इतना तेज था कि आसपास खड़ी चार-पांच गाड़ियों के शीशे टूट गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पिछले नौ महीने में तीसरा बड़ा धमाका है।
J&K: Blast at Jammu bus stand. Injured admitted to hospital.More details awaited pic.twitter.com/9GzfJSeAMo
— ANI (@ANI) March 7, 2019